About Us News

India@75: Vishwa Hindi Divas 2022

Back | Print

10 जनवरी 2022 को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय राजदूतावास और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, हानोई ने सामूहिक रूप से एक ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया | राजदूत श्री प्रणय वर्मा ने इस आयोजन को “अमृत महोत्सव” के कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण अंग बताया तथा हिंदी की वैश्विक प्रासंगिकता का उल्लेख किया | साथ ही उन्होंने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया संदेश पढ़ा | माननीय विदेश मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के द्वारा सम्प्रेषित संदेशों से भी सभी को अवगत कराया गया |
 
इस कार्यक्रम में करीब तीन दर्जन कविताओं का पाठ किया गया जिसमें कुछ स्वरचित भी थीं | नन्हें वच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया | कुछ कविताओं को हमारे वियतनामी मित्रों द्वारा सुनाया गया | कथ्य, रस और भाव की विविधता से भरी इन रचनाओं को भारतवंशियों और वियतनामी हिंदी प्रेमियों ने भरपूर सराहा | कार्यक्रम का समापन उप मिशन प्रमुख श्री सुभाष गुप्ता के कविता पाठ और धन्यवाद ज्ञापन से हुआ |